Generative AI (जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ऐसी टेक्नोलॉजी है,जो कि ना सिर्फ data को analyze करती है, बल्कि नए content जैसे की, ( text, image, video, audio,eBook आदि) भी बनाती है। इसे “Generative ” इसीलिए कहते है, क्योंकि यह generate करती है, यानी data produce करती है।

लेकिन, generative ai kya hai? सरल शब्दों में समझे : अगर आप AI से कहते है,” मुझे एक मोटिवेशनल कविता लिखकर दो, जो आजकी युवाओं को प्रेरित करे।” तो यह बिल्कुल नई कविता generate कर देगा।

यानी Generative AI= Creativity+Machine learning

उदाहरण :

ChatGPT – नए आर्टिकल्स और Q&A के लिए।

Runway AI – videos

Github copilot – code


जनरेटिव AI कैसे काम करता है? (Generative AI kaise kaam krta hai ?)

Generative AI का काम करने का तरीका समझने के लिए, हमे इसके core techniques को देखना होगा।

1) Large Language Models( LLMs) :

LLMs जैसे ChatGPT, Gemini,LLaMa आदि। बड़े text datasets से trained होते है। यह next word prediction पर काम करते है। उदाहरण: अगर आप लिखते है , “भारत की राजधानी है….” तो model तुरंत predict करेगा ” दिल्ली “

2) Neural networks and deep learning :

Generative AI का दिमाग है Neural networks। ये इंसान के दिमाग की तरह काम करते है, और data से pattern सीखते है। और उस pattern के आधार पर नया content generate करते है।

3) Training Data :

Generative AI को billions of images, articles, videos और codes पर train किया जाता हैं। जितना ज्यादा data, उतनी ज्यादा accuracy और creativity।

4) Prompt – Based Output :

User जो prompt ( input instruction) देता है, AI उस prompt के आधार पर नया output तैयार करता है। उदाहरण: अगर आपने AI को एक ऐसा prompt दिया की ,” Generate an image of a futuristic city, with technology making human life more easier ” तो AI कुछ सेकंड्स मे ही आपको image बनाके दे देगा।


जनरेटिव AI का इतिहास । (History of Generative AI)

समय (Year) Innovation/
Model
विशेषता
2014GANs
(Generative Adversarial Networks)
पहली बार रियलिस्टिक इमेजेस जनरेट हुई।
2017Transformers
(Attention is all you need)
Text understanding में क्रांति।
2018GPT(OpenAI)पहला large-scale language model
2020GPT-3175 billion parameters, बहुत पावरफुल
2022ChatGPTMass adoption, mainstream popularity
2023-2025GPT-4, MidJourney V6,Runway Gen-2Text-to-video, highly रियलिस्टिक इमेजेस

Generative AI के प्रकार ( Types of Generative AI )


1) Text Generation – ChatGPT, Jasper इन AI टूल्स का उपयोग करके आप( Blog articles, ad copy, stories आदि लिख सकते है) ।

2) Image Generation – MidJourney, DALL.E इन टूल्स का उपयोग करके आप ( Logo, Product design , illustration) बना सकते है।

3) Video Generation – Runway, Pika Labs इन टूल्स का उपयोग करके आप (Short films, explainer videos) बना सकते है।

4) Music Generation – AIVA, Aamper Music इन टूल्स का उपयोग करके आप Background music, jingles बना सकते है।

5) Code generation – GitHub, Copilot इन टूल्स का उपयोग करके आप Auto suggested code बना सकते है।

6) 3D Model Generation – NVIDIA tools इन टूल्स का उपयोग करके आपvirtual reality worlds तैयार कर सकते है।


Generative AI vs Traditional AI ( with practical examples)

Traditional AI – अगर आपको online marketplaces में कुछ sell करना है , तो मार्केट का data analysis करके product कैसे sell करे यह बताएगा।

Genertive AI examples – आपको आपके product की ad copy और image design करके sell बढ़ाने में मदद करेगा।


Generative AI vs Traditional AI

Traditional AIGenerative AI
कामडेटा एनालाइज करना।नया कंटेंट क्रिएट करना।
क्रिएटिविटीZeroHigh
आऊटपुटप्रिडिक्शन/क्लासिफिकेशनओरिजिनल कंटेंट
Human use डिसिजन को सपोर्ट देता है। Creativity+execution

जनरेटिव AI के फायदे और नुकसान(Generative AI ke fayde aur nuksaan):


a)फायदे:

1) जल्दी कंटेंट बनाना।

2) कम खर्च में high quality Output

3) नए ideas जनरेट करना।

4) कस्टम सॉल्यूशंस प्रोवाइड करना।

5) बड़े स्तर पर कंटेंट क्रिएशन।

b) नुकसान:

1) गलत या biased जानकारी जनरेट कर सकता है।

2)कुछ जॉब्स रिप्लेस हो सकती है।

3)AI जनरेटेड कंटेंट के वजह से originality पर सवाल उठता है।


FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)


1) Generative AI और Traditional AI में क्या फरक है ?


Traditional AI सिर्फ predict और analyze करता है, जबकि generative AI नया content बनाता है।

2) क्या Generative AI पूरी तरह से सुरक्षित है?


नहीं, इसके bias, गलत जानकारी और misuse का खतरा रहता है।

3) क्या Generative AI jobs को खत्म कर देगा?


कुछ jobs बदल सकती है , लेकिन नई opportunities भी बनेंगे। जैसे Promt engineers, AI trainers आदि।

4) Generative AI का उपयोग करके paise kama skte hai?


Freelancing (content writing, design) AI tools का इस्तेमाल करके, digital products बेचकर paise कमा सकते है।

5) क्या Generative AI human creativity को replace कर देगा ?


नहीं, AI एक support tool है। Human imagination and originality हमेशा रहेगी।


निष्कर्ष
Generative AI आज के समय की बड़ी क्रांति है। AI उस हर इंसान के लिए है, जो अपनी productivity और creativity को बढ़ाना चाहता है। लेकिन आपको अपनी originality जोड़नी होगी।

आपने जनरेटिव AI का उपयोग करके कैसे आपके काम को आसान बनाया? यह कमेंट में जरूर बताइए। धन्यवाद!


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *